{"_id":"67cde07c6f56f784a3019754","slug":"cricket-lovers-celebrated-team-indias-victory-mathura-news-c-369-1-mt11007-126359-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टीम इंडिया की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने मनाया जश्न
विज्ञापन
0इंडिया टीम की जीत पर आतिशबाजी चलाते क्रिकेट प्रेमी
मथुरा। टीम इंडिया ने रविवार को फाइनल में न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली। भारत की इस जीत पर शहर में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।
रविवार को छुट्टी वाले दिन फाइनल मैच के चलते खेल प्रेमियों में उत्साह था। दोपहर को मैच शुरू होने के समय से ही लोगों की निगाहें टीवी और मोबाइल फोन पर लगी थीं। कहीं स्टेडियम में तो किसी ने होटल में प्रोजेक्टर लगवाकर मैच का आनंद लिया। पहली पारी समाप्त होने के बाद ही लोगों ने भारत की जीत की उम्मीद बांध ली और जश्न मनाने की तैयारी शुरू कर दी थी। दूसरी पाली में जब शुरुआत में ही विराट कोहली और रोहित शर्मा का विकट गिरा तो कुछ पल के लिए मायूसी छा गई।
अंत में रविंद्र जडेजा ने चौका लगाकर मैच जिताया तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। कोसीकलां में भी आर्य समाज धर्मशाला एवं सब्जी मंडी में बड़ी स्क्रीन लगाकर चैंपियंस ट्रॉफी को लाइव देखने की व्यवस्था की गई। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, सुभाष गोयल, शोभित अग्रवाल, कन्हैयालाल गोयल, अजय गोयंका आदि मौजूद थे। संवाद