फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cremation Ground Approach Road Waterlogged

Mathura News: श्मशान घाट के रास्ते में भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Cremation Ground Approach Road Waterlogged
गांव खड़ैरा में जलभराव से होकर गुजरते शवयात्रा में शामिल लोग। 
बलदेव। क्षेत्र के गांव खड़ैरा से होकर गुजरने वाला श्मशान घाट का रास्ता बदहाल पड़ा है। यहां जलभराव होने के कारण कई गांवों के लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शव यात्रा लेकर जाना वाले लोगों को गंदे पानी में से हो कर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन


सोनू अग्रवाल, उमेश पांडेय, मुकेश अग्रवाल, करन अग्रवाल, सौरभ पांडेय, गौरव पांडेय ने बताया करीब 300 मीटर यह मार्ग दलदल में बदल गया है। सड़क पर दो फुट पानी, कीचड़ और गंदगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि विधायक, एसडीएम महावन, खंड विकास अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, नहीं तो क्षेत्रीय लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed