फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cracks in the house due to damping, the family left the house mathura

सीलन के कारण मकान में आईं दरारें, परिवार ने घर छोड़ा

Sun, 07 Feb 2021 08:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:31 PM IST
विज्ञापन
Cracks in the house due to damping, the family left the house  mathura
मथुरा। प्रशासनिक तालमेल की कमी का खामियाजा होली गेट निवासी एक परिवार को उठाना पड़ रहा है। सीवर लाइन के लिए गड्ढों की खोदाई के कारण सीलन आने से मकान में दरारें आ गईं हैं। पीड़ित ने सीएम से लेकर स्थानीय प्रशासन से शिकायतें कीं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब परिवार ने अपना घर ही छोड़ दिया है।
विज्ञापन

दलपत खिचड़ी कोयल गली होली गेट निवासी दिनेश चंद्र चतुर्वेदी ने नगर आयुक्त को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाया है कि नगर निगम मथुरा-वृंदावन में लेखाकार (सेवानिवृत्त) रह चुका हूं। पिछले साल बिजली निगम ने लाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी। काफी दिन खुली पड़ी रही। बिजली निगम ने उल्टा सीधा काम करके सड़क ठीक ही की थी कि जलकल विभाग ने सीवर के लिए फिर दोबारा सड़क खोद डाली। पाइप डाली लेकिन कहीं न कहीं वह लीकेज हो गई। इसकी शिकायत भी की गई थी लेकिन कोई ठीक करने नहीं आया।
विज्ञापन

सीएम के पोर्टल पर भी शिकायत की। वार्ड सभासद रामदास चतुर्वेदी एक माह पूर्व निरीक्षण भी करने आए थे। लेकिन आज तक काम नहीं हुआ। ठेकेदार ने एक-दो सीवर के चैंबर बनवाए। कुछ स्थानों पर सीवर का गड्ढा खोदा गया, लीकेज निकलने पर कर्मचारी पाइप ही निकालकर ले गए। गड्ढा वैसी ही छोड़ दिया। पानी लीकेज का प्रभाव इतना हुआ कि सीलन के चलते मकान में दरारें आ गईं। डर के कारण परिवार घर छोड़ दूसरी जगह जा चुका है। करीब 10-12 लाख रुपये का नुकसान हो गया है। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed