फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cracks appeared in houses in Shitala Paisa Mohalla panic among people

खतरे में जान: घर की नींव से लेकर छत तक...लंबी दरार देख दहशत में लोग, छह मकानों का हुआ ये हाल

Thu, 14 Nov 2024 02:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 14 Nov 2024 02:36 PM IST
सार

मथुरा के शीतला पाइसा मोहल्ले में छह मकानों में दरारें आने से लोग दहशत में हैं। ये दरार घर की नींव से लेकर छत तक है। मामले में अधिकारियों से शिकायत की गई है। 
 

विज्ञापन
Cracks appeared in houses in Shitala Paisa Mohalla panic among people
घरों में आई दरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के चौबियापाड़ा क्षेत्र के शीतला पाइसा मोहल्ले में छह मकानों में दरारें आ गई हैं। मकानों की दीवारों में नींव से छत तक आई दरारों से मकानों के गिरने का भय लोगों को सता रहा है। मकानों में दरार आने का कारण निगम की पानी की लाइन में रिसाव बताया जा रहा है। कमजोर हुए मकानों को लेकर लोगों ने क्षेत्रीय पार्षद व नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन


नगर निगम के वार्ड 64 में भरतपुर गेट के समीप टीले पर बसे शीतला पाइसा मोहल्ला की एक गली में पिछले सात दिनों से निगम की पानी की लाइन से जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है। यह पानी मकानों की नींव में जा रहा है। इससे मकान कमजोर हो रहे हैं और दरार आने के कारण फट रहे हैं। यहां रेनू चतुर्वेदी, उपेंद्र चतुर्वेदी, अंतू चतुर्वेदी, त्रिलोकी चतुर्वेदी, डाॅ. वैजनाथ गुप्ता एवं कैलाशनाथ चतुर्वेदी के मकानों में दरार आई हैं।
विज्ञापन


इन मकानों की चौखट, खिड़की और दीवारों में नींव से लेकर छत तक बड़ी दरार आने से बड़ी हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों में मकानों में बढ़ती दरार को लेकर चिंता बनी हुई है। कई भवन स्वामी अपने मकानों का ताला लगाकर अन्य स्थानों पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद बाल किशन चतुर्वेदी ने बताया कि गली में नगर निगम की पानी का लाइन में रिसाव होने से मकान फट रहे हैं। इससे लोगों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। वहीं दुर्घटना का खतरा बना है। इस संबंध में निगम अधिकारियों को अवगत करा दिया है। निगम की टीम भी यहां देखने आई है, लेकिन अभी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि मकान फटने के कारण की जांच की जा रही है। जांच के बाद समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed