फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crackes in hit harivansh temple

हित हरिवंश मंदिर की छत पर दिखीं दरारें

Wed, 06 May 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 06 May 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
crackes in hit harivansh temple
ऐतिहासिक महत्व के मंदिरों में शामिल प्राचीन राधा वल्लभ मंदिर (हित हरिवंश महाप्रभु मंदिर) का सौंदर्य संरक्षण के अभाव में दम तोड़ रहा है। मंगलवार को चूना झड़ने पर लोगों ने छत की ओर गहना से देखा तो उसमें कई नई दरारें पड़ी हुई थीं। साथ ही छत पर सीलन की नजर आ रही है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की उदासीनता के चलते यह ऐतिहासिक इमारत का यह हाल है। लाल पत्थर से निर्मित इस प्राचीन मंदिर का अपना इतिहास और स्थापत्य है। वर्तमान में इसका लगातार क्षरण हो रहा है। क्षेत्रीय वाशिंदों योगेंद्र वल्लभ गोस्वामी, रामपाल, सतीश गोस्वामी, सिद्धार्थ ने बताया कि इसकी शिकायत एएसआई के संरक्षण सहायक एसके कुलश्रेष्ठ की गई है।
विज्ञापन


अनदेखी पर श्रद्धालुओं में रोष
वृंदावन। इस प्राचीन मंदिर की बेकदरी से सेवायतों और श्रद्धालुओं में रोष है। मंदिर के सेवायतों ने विभाग से इस धरोहर के संरक्षण की मांग की है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी मंदिर में पानी रिसने, सीलन आने और पत्थरों के टूटने की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी हैं प्राचीन धरोहर
वृंदावन। प्राचीन राधा वल्लभ मंदिर (हित हरिवंश महाप्रभु मंदिर) के साथ ही वृंदावन के तीन अन्य प्राचीनतम मंदिर पुरातत्व विभाग की धरोहर श्रेणी में शामिल हैं। इनमें जुगल किशोर मंदिर, मदन मोहन मंदिर और गोविंददेव मंदिर विभाग द्वारा संरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed