फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cow, murder, low, stope, mathura

गो हत्या कानून बनने से गोकशी पर लगेगी लगाम: नागेंद्र महाराज

Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
cow, murder, low, stope, mathura
वृंदावन। गोहत्या कानून बनने से गोकशी पर लगाम लगेगी।। यूपी में इस कानून का लागू कर दिया गया है, पर अब केंद्र सरकार को पूरे देश में इस कानून को लागू कर देना चाहिए। कानून बनने से संत और धर्माचार्यों में खुशी की लहर दौड़ गई है। संत और धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय को सराहा है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एकत्रित हुए महामंडलेश्वर, आचार्य बद्रीश, डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने खुशी जताई।
विज्ञापन

संत ने जानी संतों की पीड़ा, बनाया कानून
गोहत्या कानून बनने से गोकशी पर लगाम लगेगी। धर्म सम्राट करपात्री जी महाराज ने गो आंदोलन चलाकर बहुत पहले यह मांग की थी। इस आंदोलन में कई संतों ने अपना बलिदान दिया। अब जाकर एक संत ने संतों की पीड़ा को समझकर इस कानून को लागू कर दिया।
विज्ञापन

- नागेंद्र महाराज, प्रभारी काशी विद्वत परिषद पश्चिमी भारत
देश की गोमाता हो जाएंगी सुरक्षित
गोहत्या कानून बनने से अब देश की गाय सुरक्षित हो जाएंगी। आए दिन गोकशी से सनातन धर्म की आस्था को भी ठेस पहुंच रही थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे कानून बनाकर गो कटान को रुकने से बचा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महंत अधिकारी गुरुजी, चरणाश्रम
कानून को सख्ती से कराया जाए लागू
गोहत्या पर कानून बनाने वाले मुख्यमंत्री साधुवाद के पात्र हैं। अब कानून तो बन गया, पर इसे सख्ती से लागू भी जल्द कराया जाए। इससे देश की गाय सुरक्षित होंगी तो देश भी मजबूती की तरफ बढ़ेगा। सनातन धर्म में गो को माता माना गया है।
- आचार्य मृदुलकांत शास्त्री, भागवताचार्य
गोहत्या कानून का कड़ाई से हो पालन
गोहत्या कानून बनाने का निर्णय स्वागत योग्य है। बस अब जरूरत है कि इस कानून का कड़ाई से पालन कराया जाए। इसके लिए प्रदेश की योगी सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे, तभी हमारी गोमाता बच सकेंगी।

- आचार्य देव मुरारी बापू, संयोजक अखिल भारतीय गो रक्षा महासंघ
हिंदू समाज की भावनाओं का है सम्मान
गोहत्या कानून बनाकर योगी सरकार ने हिंदू समाज की भावना और अपेक्षाओं का सम्मान किया है। सनातन धर्म में गो हत्या का कलंक के सामान माना गया है। गोहत्या के साथ ही उसके अवैध परिवहन और अत्याचारों पर लगाम लगाना जरूरी है।
- देवकीनंदन ठाकुर, भागवताचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed