फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Court rejects bail of beef smugglers

Mathura News: गोमांस तस्करों की जमानत अदालत ने की खारिज

Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sat, 13 May 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Court rejects bail of beef smugglers
मथुरा। बीते 17 अप्रैल को गोमांस से लदे कंटेनर के साथ पकड़े गए दो गोमांस तस्करों की जमानत अदालत ने खारिज कर दी है। प्रतिबंधित गोमांस लदे कंटेनर को गोरक्षा दल द्वारा एक्सप्रेसवे पर पकड़वाया था तथा उन्हीं के द्वारा एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन


गोरक्षक दल को सूचना मिली कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित गोमांस से लदा कंटेनर जा रहा है। गोरक्षक दल एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया और उक्त कंटेनर को रुकवा कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना जमुनापार में गोरक्षक दल के सदस्य बोवेश निवासी पानीगांव ने विनय तिवारी पुत्र सुभाष चंद तिवारी निवासी शाह गाजीपुर फतेहपुर तथा सतेंद्र सिंह पुत्र कल्लू सिंह निवासी बझेडा रामघाट, बुलंदशहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े गए 12 किलो 500 ग्राम प्रतिबंधित मांस की जांच वेटरनेरी लैब से कराई, जिसमें यह मांस गाय का ही निकला। दोनों आरोपियों ने अपनी जमानत अर्जी एडीजे-चतुर्थ डाॅ. पल्लवी अग्रवाल की अदालत में दी। दोनों आरोपियों ने अदालत में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर शुक्रवार को बहस की गई। बहस के बाद अदालत ने जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीजीसी हेमेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अदालत ने गोमांस लेकर बेचने को ले जाने वाले आरोपियों की जमानत खारिज कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे जांच थानाध्यक्ष जमुनापार उपनिरीक्षक यशपाल सिंह भाटी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से 12 किलो से अधिक गोमांस बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed