फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court

मथुरा: दिन-प्रतिदिन सुनवाई के लिए अदालत में दिया प्रार्थनापत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
court
अन्य केंद्र
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण:
दिन-प्रतिदिन सुनवाई के लिए अदालत में दिया प्रार्थनापत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष पक्षकार आशुतोष पांडेय द्वारा मंगलवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने ठाकुर केशवदेव बनाम इंतजामिया कमेटी के केस में प्रभारी जिला जज के रूप में एडीजे सप्तम द्वारा दिए गए दिन प्रतिदिन सुनवाई संबंधी निर्णय का हवाला दिया है तथा अदालत से मांग की है कि उनके केस में भी ईदगाह के अमीन सर्वे पर दिन-प्रतिदिन सुनवाई होनी चाहिए। अदालत इस प्रार्थनापत्र पर २३ फरवरी को सुनवाई करेगी।

पक्षकार ने अदालत को बताया कि जब प्रतिवादी द्वारा अदालत में पेश किए गए पूर्व जज के आदेश ७ नियम ११ संबंधी आदेश का हवाला दिया जा सकता है तो वह भी इस संबंध में पूर्व न्यायालय द्वारा जो आदेश किए गए हैं उनको अदालत में पेश कर अनुपालन करने की प्रार्थना कर रहे हैं। अदालत से हमने मांग की है कि वह ईदगाह के अमीन सर्वे संबंधी दिन-प्रतिदिन सुनवाई के आदेश के क्रम में केस की सुनवाई करे। उन्होंने बताया कि अदालत उनके इस प्रार्थनापत्र पर २३ फरवरी को सुनवाई करेगी। वहीं पक्षकार ने बताया कि अदालत ने केस के प्रतिवादी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड को डाक द्वारा सम्मन सुचना भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed