फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court

एसटीएफ ने जुटाई पीएफआई सदस्यों की जानकारी

Sat, 12 Dec 2020 08:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
court
मथुरा। मांट टोल पर हाथरस जाते समय पकड़े गए पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) व सीएफआई (कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों के मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए एसटीएफ द्वारा मथुरा पुलिस तथा जेल से जानकारी जुटाई जा रही हैं। जिला अदालत से जमानत खारिज होने के बाद अब उनकी सुनवाई 14 दिसंबर को हाईकोर्ट तथा एक सदस्य की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में होगी।
विज्ञापन

पीएफआई के चार सदस्य फिलहाल मथुरा जेल में बंद हैं। इनमें से एक सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए आवेदन किया था, जबकि अन्य तीन सदस्यों की जिला जज की अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में अर्जी लगाई गई है। 14 दिसंबर को दोनों स्थानों पर सुनवाई होने के कारण इसकी जांच कर रही एसटीएफ संबंधित जानकारियां जुटाने के प्रयास में लगी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि इस संबंध में न्यायालय को जानकारियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed