फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court

दहेज हत्या में पति को दस वर्ष का कारावास

Sat, 18 Jul 2020 05:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
court
मथुरा। पांच वर्ष पूर्व हुई दहेज हत्या में न्यायालय ने पति को दोषी मानते हुए दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। कोसीकलां के थाना कामर में दहेज की खातिर पत्नी की न केवल हत्या की बल्कि मायकेवालों के आने से पूर्व अंतिम संस्कार भी कर दिया था। इस केस की सुनवाई के दौरान एक अभियुक्त की मौत हो गई। उक्त सजा न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (महिला संबंधी) एफटीसी प्रथम ने सुनाई है।
विज्ञापन

तहसील बुलाड़ा जिला मानसा पंजाब निवासी करन सिंह ने पुत्री संतोष की शादी वर्ष 2009 में वीरेंद्र पुत्र परसादी निवासी गांव कामर कोसीकलां के साथ की थी। शादी में दिए गए दान दहेज से संतोष का पति वीरेंद्र तथा अन्य ससुरालीजन खुश नहीं थे। उनके द्वारा अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये तथा कार की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त दहेज न दिए जाने पर 29 मई 2015 को ससुरालीजनों ने संतोष की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के उद्देश्य से उसे जला भी दिया। संतोष के पिता ने अन्य ससुरालीजनों के अलावा पति वीरेंद्र, देवर घंसू तथा ननद विमला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई एफटीसी प्रथम छाया शर्मा ने करते हुए घंसू को केस से बरी कर दिया तथा पति को दस वर्ष का कारावास तथा 50 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। एडीजीसी क्रिमिनल ने बताया कि मुकदमा के दौरान प्रतिवादी विमला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed