फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Court hearing against Aniruddhacharya for making indecent remarks on girls

UP: लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर फंसे अनिरुद्धाचार्य, मुकदमा दर्ज करने के लिए अब कोर्ट में 6 अक्तूबर को सुनवाई

Wed, 24 Sep 2025 10:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 24 Sep 2025 10:03 PM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। कथावाचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई।

विज्ञापन
Court hearing against Aniruddhacharya for making indecent remarks on girls
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज स्थित नगला महादेव निवासी हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। इसे लेकर उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 7 अगस्त को अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। 
विज्ञापन


बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बुधवार को अनिरुद्धाचार्य का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से दो अधिवक्ता आए। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed