Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couples Marrying in Mass Ceremonies to Undergo Scrutiny

Mathura News: सामूहिक समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों की होगी जांच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Couples Marrying in Mass Ceremonies to Undergo Scrutiny
मथुरा। जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह समारोहों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अब प्रशासन सख्त रुख अपनाने जा रहा है। शासन के निर्देशों पर समारोह में विवाह करने वाले जोड़ों की गहन जांच की जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोका जा सके, इसलिए शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से सामूहिक विवाह योजना में पारदर्शिता बढ़ाने और व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल जोड़ों के घरों का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। इसके साथ ही मौके की जीपीएस लोकेशन भी दर्ज की जाएगी, जिससे सुनिश्चित हो सके कि लाभार्थी वास्तविक हैं और कार्यक्रम निर्धारित स्थान पर ही संपन्न हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed