फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corporation buildings across entire town, around Bihari ji

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर के आसपास नहीं, पूरे नगर के जर्जर भवनों पर निगम की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Corporation buildings across entire town, around Bihari ji
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली पांच में मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद नगर निगम न सिर्फ मंदिर क्षेत्र बल्कि नगर के सभी पुराने व जर्जर मकानों पर नजर बनाए है। जिला प्रशासन के सख्त रवैये को देखते हुए नगर निगम ने नोटिस और कार्यवाही का दायरा बढ़ा दिया है। अब वह न सिर्फ मंदिर क्षेत्र बल्कि नगर के सभी पुराने एवं जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को नोटिस देगा। शनिवार को अपर नगरायुक्त के निर्देशन में संयुक्त टीम ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 55 नोटिस घरों के दरवाजों पर चस्पा किए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की इस कार्रवाई से भवन स्वामियों में हलचल मची है। शनिवार को नगर निगम के निर्माण विभाग, कर विभाग के कर्मचारियों के साथ राजस्व विभाग से लेखपाल नरेंद्र नायक, राजस्व निरीक्षक कार्यालय ईश्वरी प्रसाद की संयुक्त टीम श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंची। जहां टीम मंदिर क्षेत्र की गलियों में घर-घर दस्तक दी। टीम ने घरों के दरवाजों पर नोटिस चस्पा किए। मंदिर क्षेत्र की सभी गलियों में पुराने और जर्जर भवनों को नोटिस की कार्रवाई के बाद नगर के विभिन्न क्षेत्र में पुराने और जर्जर भवनों में रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने दो हजार से अधिक नोटिस देने की तैयारी कर रहा है। तैयार सौ नोटिसों में से शनिवार को श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में 55 भवनों पर नोटिस चस्पा किए गए हैं। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नोटिस की कार्रवाई का विस्तार के साथ ही संयुक्त टीम का गठन किया गया है। इसमें नगर निगम के दो विभाग के कर्मचारियों के साथ राजस्व विभाग की टीम का भी सहयोग लिया जा रहा है। घर पर कोई न मिलने पर उनके दरवाजे पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। नोटिस चस्पा किए जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed