{"_id":"5efdd6da8ebc3e433d5997aa","slug":"corona-viruos-dust-jam-mathura-mathura-news-agr448657838","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना बेलगाम: पब्लिक झेल रही धूल और जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना बेलगाम: पब्लिक झेल रही धूल और जाम
विज्ञापन
मसानी दिल्ली हाइवे लिंक रोड पर खोदी गई सड़क।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कान्हा की नगरी में कोरोना वायरस की चेन टूटने का नाम नहीं ले रही। संक्रमितों की संख्या पौने चार सौ के करीब पहुंच चुकी है। वहीं सीवर लाइन के लिए आधे शहर को खोद कर डाल दिया गया है। जिन स्थानों पर मिट्टी डालकर गड्ढे भर दिए हैं वहां की सड़क ठीक नहीं की है। ऐसे में दिनभर धूल के गुबार उड़ते रहते हैं तथा लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
शहर के दरेसी रोड, डीग गेट, मथुरा-वृंदावन रोड पर बुरा हाल है। दिनभर वाहन हिचकोले खाते हुए रेंगते हैं। अधिकांश लोग न तो मास्क लगाते हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन करते हैं ऐसे में महामारी को फैलने से रोकना बड़ी चुनौती बनी हुई है। शहर में सीवर लाइन डालने का काम लॉकडाउन से पहले से चल रहा है। कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान काम बंद रहा, लेकिन अनलॉक-वन से कुछ दिन पहले से दोबारा खोदाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले कोतवाली रोड पर दरेसी से डीग गेट पुलिस चौकी तक खोदाई की गई। यहां लोग धूल और जाम से बेहाल हो गए। बाद में मसानी से डीग गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर खोदाई हुई, यहां अभी गड्ढे भरे नहीं गए हैं। आधी सड़क बंद है। श्रीजी बाबा आश्रम के सामने भूतेश्वर रोड एक तरफ बंद है। मिट्टी के ढेर लगे हैं दिनभर लोग धूल और जाम से परेशान रहते हैं। मसानी हाईवे लिंक रोड एक तरफ बंद है। गड्ढे खुदे पड़े हैं। मसानी से बैरागपुरा की ओर जाने वाला मार्ग भी बदहाल है। आकाशवाणी से वृंदावन गेट पुलिस चौकी की ओर जाने वाला मार्ग खुदा पड़ा है।
विज्ञापन
जिले में विकास कार्य किए जा रहे हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश हैं। पब्लिक को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। कोरोना वायरस के नियमों का लोग पालन अवश्य करें।
- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
सड़कों पर उड़ रही धूल आंखों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। आंखों के रोगियों की संख्या बढ़ी है। लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
- डॉ. अमिताभ पांडे, ईएनटी विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
लोग बोले, विकास के नाम पर किया जा रहा परेशान
विकास के नाम पर लोगों को परेशान किया जाता है। सड़कों को खोदने से पहले यातायात सुचारु रहने पर ध्यान नहीं दिया जाता। अचानक सड़क खोद दी जाती है और लोग परेशान होते हैं। मिट्टी उड़ रही हैं, लोग बीमार हो रहे हैं। प्रशासन का इस पर कोई ध्यान नहीं है।
- मोंटू मित्तल, सेंटर कॉलोनी
सीवर लाइन, अंडरग्राउंड पाइप लाइन, अंडरग्राउंड बिजली की लाइन आदि के लिए बार-बार सड़कों को खोदा जाता है। सभी विभाग मिलकर एक साथ योजना क्यों नहीं बनाते। लोगों की परेशानी को कोई समझना नहीं चाहता। दिनभर जाम लगा रहने से कोरोना को कैसे रोका जाएगा।
- पुनीत गर्ग, गोविंद नगर,