Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona positive, twelv death in seven days, mathura

कोरोना: सात दिन में 12 मौतें, सौ से अधिक संक्रमित

Tue, 07 Jul 2020 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Corona positive, twelv death in seven days, mathura
सौंख रोड स्थित गेट बंद कॉलोनी राधिका धाम को सील करते कर्मचारी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। जिले में कोरोना वायरस की चेन टूट नहीं रही है। जुलाई माह में कोरोना का संक्रमण और तेजी से बढ़ा है। जिस वजह से सात दिन में 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं सैकड़ों लोग संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन

अप्रैल, मई और जून के मुकाबले जुलाई में कोरोना का संक्रमण मथुरा जनपद में बहुत तेजी के साथ फैला है। एक जून से शुरू हुए अनलॉक-1 में 105 पॉजिटिव केस के साथ 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी, जबकि जुलाई के अनलॉक-2 के शुरुआती सप्ताह में ही कोरोना संक्रमण और मृत्यु दर बहुत आगे निकल गई है। बीते एक सप्ताह में ही 12 कोरोना संक्रमण से ग्रसित लोगों की मौत हो गई
विज्ञापन

जबकि लगभग सौ पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें निजी अस्पतालों की रिपोर्ट शामिल नहीं हैं। अगर उन्हें शामिल कर लिया जाए तो आंकड़ा अधिक है। मृतकों में 11 लोगों की उम्र जहां 50 वर्ष से अधिक रही जबकि सोमवार को नौ वर्ष की बच्ची की भी कोरोना के वायरस से सांसे थम गईं। इधर मंगलवार की सुबह 76 वर्षीय वृद्ध ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई माह में मौत का आंकड़ा
03 जुलाई गुजराना में 58 वर्ष के वृद्ध की मौत।
04 जुलाई वृंदावन के निजी अस्पताल के 90 वर्षीय स्वामी की मौत।
05 जुलाई पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सेल्स टैक्स के अलावा 7 मौतें।
06 जुलाई 70 वर्षीय वृद्ध और नौ वर्ष की बच्ची की मौत।
07 जुलाई निजी अस्पताल के 76 वर्षीय वृद्ध कर्मचारी की मौत।
जुलाई में मिले पॉजिटिव केस
01 जुलाई 17 पॉजिटिव
02 जुलाई 19 पॉजिटिव
03 जुलाई 06 पॉजिटिव
04 जुलाई 20 पॉजिटिव
05 जुलाई 31 पॉजिटिव
06 जुलाई 12 पॉजिटिव
07 जुलाई 09 पॉजिटव
इस माह 6 केस निजी लैब से आए, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने अभी अपनी सूची में शामिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed