{"_id":"5eea419c8ebc3e42cd2164e2","slug":"corona-positive-new-case-in-mathura-mathura-news-agr4465841137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 24 नए कोरोना पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर कर्मचारियों की स्कैनिंग करती महिला कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में बुधवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के सीएमएस सहित 24 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो निजी अस्पतालों के पांच कर्मचारी भी शामिल हैं। बुधवार को आई रिपोर्टों में तीन रिपोर्ट निजी लैब की हैं। इसमें जिला अस्पताल के सीएमएस की रिपोर्ट भी शामिल है। हालांकि इसे स्वास्थ्य विभाग ने जिले के संक्रमितों की संख्या में जोड़ लिया है।
पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने के कारण जिला अस्पताल के सीएमएस द्वारा निजी लैब से कराई गई कोरोना की जांच की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसी के साथ जिला अस्पताल के डॉक्टरों के साथ सीएमएस के चालक, सफाई कर्मचारी के साथ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों सहित 18 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सुबह कोसीकलां निवासी महिला की भी पॉजिटिव रिपोर्ट आई। इसके अलावा देर शाम 22 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 202 हो गई है।
देर शाम आई रिपोर्ट में अस्थाई जेल के पांच बंदी भी शामिल हैं। जिसमें दो बंदी राया, एक मांट, एक वृंदावन और थाना हाईवे क्षेत्र का बताया है। साथ ही दो नर्सिंग होम के 4 कर्मचारी तथा राधापुरम के 47 वर्षीय व्यक्ति, चौमुहां का 1 प्रवासी मजदूर, राया का 25 वर्षीय युवक, मृत व्यक्ति की 17 वर्षीय क्वारंटीन बेटी, यमुना पार के शिवपुरी क्षेत्र की 66 वर्षीय महिला, गोपाल नगर कोसीकलां के 2 व्यक्ति, सुरीर का 23 वर्षीय युवक, नौहझील का 5 वर्षीय बच्चा सहित 23 और 24 वर्षीय के दो युवक पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
इनके अलावा निजी लैब की रिपोर्ट में मगोर्रा और राधा वैली में भी दो व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब चिंता की बात ये है कि इसमें रैंडम जांच में नर्सिंग होम के लोग भी संक्रमित आए हैं। नर्सिंग होम के लोगों के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है।