फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, new case, bjp, sp leader, mathura

कोसी में भाजपा नेता और सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष भी हुए कोरोना संक्रमित

Mon, 31 Aug 2020 12:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Corona, positive, new case, bjp, sp leader, mathura
बलदेव अस्पताल में कोरोना की जांच करते चिकित्सक। - फोटो : MATHURA
मथुरा। रविवार को 61 नए कोरोना पॉजिटिव केस आने के बाद जनपद में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2223 पर पहुंच गया है। शाम आई रिपोर्ट में कोसीकलां निवासी भाजपा नेता, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और कृष्णा नगर बिजलीघर पर तैनात तीन कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल 39 वर्षीय कर्मचारी, स्वास्थ्य विभाग से 30 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन

राधे धाम वृंदावन से 65 वर्षीय व्यक्ति, एमआर नगर से 53 वर्षीय व्यक्ति, प्रताप नगर से 22 वर्षीय युवती, महोली रोड से 17 वर्षीय युवक, 33 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय व्यक्ति, अशोका सिटी से 36 वर्षीय महिला, राधाकुंड से 49 वर्षीय व्यक्ति, छाता से 28 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलदेव से 27 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर बिजली घर से 34 वर्षीय, 30 वषीय और 55 वर्षीय कर्मचारी को भी कोरोना हुआ है।
विज्ञापन

मथुरा से 38 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय युवक, महाविद्या कॉलोनी से 26 वर्षीय युवक, कोसीकलां से 45 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव, कोसीकलां से (भाजपा नेता) 47 वर्षीय पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ दतिया निवासी 25 वर्षीय युवक, वृंदावन के महिला आश्रम से 77 वर्षीय,70 वर्षीय वृद्धा, ब्रज धाम कॉलोनी से 18 वर्षीय युवती, 26 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय व्यक्ति, 3 वर्षीय बालिका, 50 वर्षीय महिला, कोसी थाने से 22 वर्षीय पुलिसकर्मी, पुष्पांजलि द्वारिका से 48 वर्षीय महिला, 54 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस लाइन से 50 वर्षीय पुलिसकर्मी, मथुरा से 22 वर्षीय युवक, 25 वर्षीय युवक, कच्ची सड़क से 55 वर्षीय महिला, अंबाखार मोहल्ले से 40 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर से 56 वर्षीय व्यक्ति, राधा निवास वृंदावन से 57 वर्षीय महिला, कृष्णा विहार कॉलोनी से 48 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छाता से 27 वर्षीय युवक, राया से 13 वर्षीय बालक, महोली रोड से 67 वर्षीय महिला, नौहझील से 35 वर्षीय व्यक्ति, मथुरा से 24 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय महिला, गोवर्धन से 32 वर्षीय व्यक्ति, फरह के चूरमुरा गांव से 67 वर्षीय महिला, मथुरा से 50 वर्षीय महिला, धाना शमशाबाद से 72 वर्षीय वृद्ध, कोसी की अस्थाई जेल से 22 वर्षीय युवक, प्रताप नगर से 35 वर्षीय युवक, मथुरा से 60 वर्षीय व्यक्ति, 50 वर्षीय व्यक्ति, बिहारी पुरम से 15 वर्षीय बालक, एमआर नगर से 33 वर्षीय युवक, गोविंद नगर से 31 वर्षीय व्यक्ति, राधे धाम वृंदावन से 64 वर्षीय महिला, गोवर्धन रोड से 39 वर्षीय महिला, राधापुरम स्टेट से 37 वर्षीय व्यक्ति, जनकपुरी महोली रोड से 50 वर्षीय व्यक्ति और मथुरा से 70 वर्षीय वृद्ध पॉजिटिव मिला है।
भाजपा नेता और दरोगा होम आइसोलेट
कोसीकलां। अग्रसेन नगर में भाजपा नेता के कोराना संक्रमित मिलने के बाद उसे होम आइसोलेट किया है। उन्हें शुक्रवार को नगर पालिका सभासदों के साथ डीएम से मुलाकात करके आए थे। शनिवार को वह संक्रमित मिले। भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग को मुलाकात करने वाले लोगो की लिस्ट सौंपी है। थाने में तैनात एक दरोगा की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उन्हें भी होम आइसोलेट किया है। कृष्णा बिहार कॉलोनी के एक व्यक्ति को संस्कृति विवि में आइसोलेट किया है।

कोरोना को मात देकर लौटने पर हुआ स्वागत
कोसीकलां। तांगड़ा में रहने वाले भूमेश रुहेला और उनके पुत्र, पुत्री के कोरोना को मात देने के बाद स्वागत किया। रुहेला ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण काल के इस दौर हर किसी के जीवन को बदल कर रख दिया है। संक्रमण का प्रभाव हालांकि अच्छा नहीं है, लेकिन इस मुश्किल घड़ी ने लोगों की सोच को बहुत हद तक सकारात्मक कर दिया है। राहुल अग्रवाल, मनोज, दाऊदयाल, संजय, टिंकूर, अंकित आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed