फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Corona, positive, hotspot, aria, seal, goverdhan

दिल्ली से आए युवा व्यापारी की निकली कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट

Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Corona, positive, hotspot, aria, seal, goverdhan
गोवर्धन के मुख्य बाजार हाथी दरवाजा क्षेत्र में हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन। छह दिन पूर्व परिवार के साथ दिल्ली से आए कस्बा के मुख्य बाजार हाथी दरवाजा निवासी 34 वर्षीय युवा व्यापारी की रविवार रात कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद हड़कंप मच गया है। घर में बुखार व अन्य लक्षण दिखाई देने पर पड़ोसियों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी थी। टीम ने सैंपलिंग कर रिपोर्ट आने तक सभी को घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए, लेकिन व्यापारी व उसके परिवारीजन लोगों से मिलते रहे।
विज्ञापन

पॉजिटिव आए युवक को एंबुलेंस से संस्कृति विश्वविद्यालय में क्वारंटीन कराया गया है। पूरे परिवार को घर में ही क्वारंटीन कराया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से आए व्यापारी व उसके छोटे भाई की सैंपलिंग जांच के लिए भेजी थी। एक की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। अन्य परिवारीजनों को क्वारंटीन कराया गया है। दसविसा क्षेत्र में बाहर से आए दो लोगों की सैंपलिंग की गई है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि 250 मीटर एरिया को सील किया गया है। नगर पंचायत की ओर से सामान भेजने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

गोवर्धन क्षेत्र में बने तीन हॉटस्पॉट
कस्बा में बरसाना रोड निवासी वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पहले से ही एक एरिया हॉटस्पॉट कर सील किया है। रविवार को बड़ा बाजार हाथी दरवाजा पर युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर परिक्रमा क्षेत्र का एरिया भी सील हो गया है। स्थानीय लोग मानसी गंगा की परिक्रमा करने लगे थे। अब बाजार क्षेत्र से लगे परिक्रमा मार्ग को भी बंद कर दिया है। गांव अड़ींग में वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद हॉटस्पॉट कर सील लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed