चौमुंहा (फिरोजाबाद)। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल चौमुंहा में बनाए गए आइसोलेशन सेंटर का शनिवार को डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, सीएमओ डॉ. शेर सिंह, चेयरमैन एसके शर्मा, निदेशक डॉ. डीसी गुप्ता ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसकेएस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी परिसर में 100 बेड सहित 200 बेड की अतिरिक्त व्यव्स्था की गई है।
अस्पताल सहित ओपीडी के सभी वार्डों को सैनिटाइज करा दिया गया है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि यहां सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। चेयरमैन एसके शर्मा ने पीएम केयर अकाउंट के नाम पर दो लाख रुपये का चेक भी डीएम को सौंपा। एसकेएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. डीसी गुप्ता ने बताया कि जनपद के कई दर्जन गांवों में जरुरतमंदों को रविवार को रात में दीपक जलाने हेतु सामग्री भी दी है। सोनू, अभिषेक प्रधान, संतोष गौतम, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. मंगल सिंह, शेखर, ज्ञान प्रताप, नागेन्द्र आदि थे।