फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona, door, to door, serve, mathura

पल्स पोलियो की तर्ज पर घर.घर आज से कोरोना सर्वे

Sat, 04 Jul 2020 07:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
corona, door, to door, serve, mathura
मथुरा। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर सर्वे करेगा। सर्वे में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों से उनकी बीमारी की जानकारी जुटाएंगी। सर्वे में 60 वर्ष से ऊपर के वृद्धों के अलावा बुखार, खांसी जैसे लक्षण वाले मरीजों की खोज कर सैंपल लिए जाने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

विशेष अभियान 5 से शुरु होकर 15 जुलाई चलेगा। इसके लिए गठित टीमों को घर-घर टेली शीट, लाइन लिस्ट मुहैया कराई है। टीम में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता रहेंगी। जहां आशा या आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नहीं है, वहां पोलियो की टीम के लोगों को लगाया जाएगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शहर व देहात में घरों में सर्वे काम करेंगी जबकि एएनएम उनकी रिपोर्टिंग करेंगी।
विज्ञापन

इस दौरान पुरानी बीमारी के मरीज खांसी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत वाले रोगी की लिस्ट तैयारी की जाएगी। दोपहर बाद लिस्ट पर्यवेक्षक को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद पर्यवेक्षक पांच बजे तक विभागीय अधिकारियों तक सूचना उपलब्ध कराएंगे। सीएमओ डॉ. संजीव यादव एवं अन्य स्वास्थ्य अफसरों ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीमों को प्रशिक्षण देते हुए सर्वे की बारीकियों से अवगत कराया। इसके प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता को बनाया गया है, उनकी देखरेख में यह अभियान चलेगा। वह प्रतिदिन सायं समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीमों को थर्मामीटर और ऑक्सीमीटर मुहैया
मथुरा। एनएचएम की डीसीपीएम पारुल शर्मा ने बताया कि सीएमओ ऑफिस से हर टीम को चिपकाने वाले स्टीकर और रिपोर्टिंग प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। थर्मामीटर और पल्स ऑक्सीमीटर भी उपलब्ध कराया गया है। टीमें जिस घर में सर्वे करेंगी, उस घर में पल्स पोलियो की तरह तारीख भी अंकित करेंगी। सर्वे पूरा होने पर जागरुकता संबंधी स्टीकर भी घरों पर लगाया जाएगा।

हर टीम साठ घरों में करेगी सर्वे
828 टीमें बनाई गईं हैं। एक टीम हर दिन कम से कम 60 घरों का सर्वे करेगी। टीम सामाजिक दूरी का पालन, मास्क लगाने के प्रति लोगों को जागरूक करेगी। डब्लूएचओ और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उनकी मॉनीटरिंग करेंगे। - संजय सिहोरिया, जिला समन्वयक शहरी स्वास्थ्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed