Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Copper coils oil lakhs stolen from another transformer

Mathura News: एक और ट्रांसफार्मर से लाखों की कॉपर कॉइल और तेल पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Copper coils oil lakhs stolen from another transformer
चौमुहां (मथुरा)। जिले में ट्रांसफार्मरों से कीमती चार और तेल चोरी की घटना बढ़ती जा रही है। गोवर्धन के जचौंदा में ट्रांसफार्मर से लाखों की डकैती के बाद अब जैत थाना क्षेत्र में रामताल के सामने स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी में भी 250 केवीए ट्रांसफार्मर से तांबे की कॉइल और हजारों लीटर तेल चोरी का मामला सामने आया है। कॉलोनी के मालिक ने तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, महोली रोड स्थित धर्मलोक नगर निवासी रूपेश कुमार सारस्वत का बांके बिहारी कुंज कॉलोनी में विद्युतीकरण का प्रोजेक्ट चल रहा है। यह कॉलोनी कृष्णा कुटीर रामताल के ठीक सामने स्थित है। कॉलोनी के मालिक रूपेश ने प्रोजेक्ट के तहत यहां बिजली सप्लाई के लिए 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार 4 जून की रात को चोरों ने ट्रांसफार्मर की बॉडी को खोला और उसमें से कीमती तांबे की कॉइल एवं पूरा तेल निकाल लिया। सुबह जब घटना की जानकारी हुई तो पीड़ित ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वारदात के बाद पीड़ित रूपेश कुमार ने जैत थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पूर्व गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित जचौंदा में भी एक गेटबंद निर्माणाधीन कॉलोनी में कार सवार करीब 12 लोगों ने धावा बोलकर ट्रांसफार्मर से लाखों की कीमत का तार चोरी कर लिया था। सूचना के बाद डीआईजी शैलेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद पुलिस ने डकैती की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed