{"_id":"58f3ba4c4f1c1b3f3b470cc6","slug":"cooperative-bank-will-provide-kcc-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक से जुड़े किसानों को मिलेंगे केसीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक से जुड़े किसानों को मिलेंगे केसीसी
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
credit cards
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक से जुड़े किसानों को अब बैंक किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने जा रही है। ऐसे में किसान अपनी जरूरत के हिसाब से धनराशि निकाल सकेंगे। इसके लिए प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
मथुरा जिला सहकारी बैंक की 18 शाखाओं में करीब दो लाख खाता धारक है। इनमें अधिकांश किसान हैं। अब बैंक इन किसानों को बहुत जल्द किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने जा रही है।
बैंक के डीजीएम प्रवीन भारद्वाज ने बताया कि हमारे यहां डाटा फीडिंग का कार्य तेजी के किया जा रहा है। 1.88 लाख किसानों का डाटा फीड हो चुका है। जल्द ही इन किसानों को केसीसी जारी कर दिए जाएंगे। कार्डों का ऑर्डर दिया जा चुका है। ऋण की सीमा तय होेने के बाद किसान इन कार्डों से किसी भी बैंक के एटीएम से जरूरत के अनुसार रकम निकाल सकेंगे।