{"_id":"64cff19d10c8798aa90cb154","slug":"controversy-over-building-materials-family-including-teacher-beaten-up-mathura-news-c-29-1-mtr1019-116317-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भवन निर्माण सामग्री को लेकर विवाद, शिक्षिका समेत परिवार को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भवन निर्माण सामग्री को लेकर विवाद, शिक्षिका समेत परिवार को पीटा
Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के चंदनवन इलाके में भवन निर्माण सामग्री को रास्ते में रखने के विवाद में पड़ोसियों के बीच संघर्ष हो गया। इस घटना में शिक्षिका व उसके परिवार को पीट दिया गया। शिक्षिका की तहरीर पर शनिवार रात पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
रंजना सिंह बघेल पत्नी विजेंद्र सिंह बघेल निवासी चंदनवन फेस-1, हाईवे ने बताया कि वह पेशे से सरकारी शिक्षिका हैं। पड़ोसी बीरबल उनकी पत्नी, बेटे विष्णु व सोनू और दोनों बहूओं ने उनके घर के बाहर ईंट रख अतिक्रमण कर रखा है। इस संबंध में उनको पूर्व में टोका गया। इसी बात पर उक्त लोगों ने परिवार के साथ पीटा। मकान बेचने का दबाव बना रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद