फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Contractor's dead body found hanging in room

Mathura News: कमरे में फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Contractor's dead body found hanging in room
मथुरा। विनीत का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित मसानी चौराहे के पास शुक्रवार की सुबह कमरे में बिजली के तार से बने फंदे पर ठेकेदार युवक का शव लटका मिला। पुलिस जहां इसे आत्महत्या बता रही है, वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन


गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को मसानी चौराहा बच्चू ढाबे के पीछे एक मकान में युवक के फंदे पर लटके होने की सूचना मिली। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आशा नगर काॅलोनी निवासी विनीत वार्ष्णेय उर्फ पप्पू (27) को नीचे उतारा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की मौत लटकने के कारण गर्दन की हड्डी टूटने से हुई है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हो गई है। उन्होंने बताया कि विनीत का उसकी पत्नी से कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद मंगलवार की शाम पत्नी मायके चली गई। इसी से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। विनीत के भाई जोगेंद्र ने बताया कि उसका भाई पूर्व में पप्पू फेमिली ढाबा चलाता था। जबकि वर्तमान में शाही विवाह में खाना बनाने का ठेका लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed