फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Contractor's arbitrariness in construction work, left work incomplete

Mathura News: निर्माण कार्य में ठेकेदार की मनमानी, छोड़ गया अधूरा काम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Contractor's arbitrariness in construction work, left work incomplete
मथुरा। जैंत के गांव राल से सकना तक बन रही 800 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य ठेकेदार की मनमानी के चलते अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क बनने के बावजूद ठेकेदार ने साइड पटरी और नालियां नहीं बनाई हैं। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि दो महीने पहले बनाई गई सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की है। वार्ड संख्या 6 के पूर्व सदस्य मोती ने बताया कि 800 मीटर की सड़क मंडी समिति द्वारा बनवाई गई थी। जिसमें 200 मीटर इंटरलॉकिंग और 600 मीटर डामर रोड शामिल थी। ठेकेदार ने सड़क की साइड पटरियां और नालियां नहीं बनाई हैं।
विज्ञापन

जब काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो ठेकेदार ऊंची पहुंच की धौंस जमाकर धमकी देता है। इतना ही नहीं, शिकायत करने पर वह मारपीट पर भी उतारू हो जाता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की है। डीएम सीपी सिंह ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed