{"_id":"680d1f156b2240d131060eef","slug":"contract-worker-dies-due-to-electric-shock-fell-down-from-electric-pole-while-removing-hoarding-2025-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: संविदाकर्मी की करंट से माैत...होर्डिंग हटाते समय विद्युत पोल से नीचे गिरे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संविदाकर्मी की करंट से माैत...होर्डिंग हटाते समय विद्युत पोल से नीचे गिरे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:06 AM IST
सार
संविदाकर्मी 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में हुए फॉल्ट को सही करने के लिए गए थे। यहां पोल पर काम करने के दाैरान वह करंट की चपेट में आ गए। इससे उनकी माैत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र में शुक्रवार रात रिफाइनरी साइड बी स्थित विद्युत पोल पर काम कर रहे संविदाकर्मी की होर्डिंग हटाते समय करंट लगने से मौत हो गई। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर बिना सुरक्षा उपकरणों के ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
फरह थाना क्षेत्र के गांव महुअन निवासी गौरव ने बताया कि उनके पिता राजकुमार (51) विद्युत निगम में संविदा पर लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। उनकी ड्यूटी बरारी फीडर पर थी। शुक्रवार रात रिफाइनरी साइड-बी के साथी लाइनमैन कैलाश और आजाद उन्हें अपनी साइड पर ले गए। यहां उन्हें 11 हजार केवी की विद्युत लाइन में हुए फॉल्ट को सही कराने के लिए रात 11.20 बजे पोल पर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों लाइनमैन ने उन्हें बताया कि शटडाउन ले लिया है। वह जैसे ही पोल पर चढ़े और काम शुरू किया 11 हजार केवी के ऊपर जा रही 33 हजार केवी की लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह जमीन पर गिरे और उनकी मौत हो गई।
एसडीओ फरह देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह जेई सत्यवीर सिंह के साथ मौके पर पहुंचे। साइड बी की 11 केवी लाइन में फाॅल्ट हुआ था। लाइनमैन आजाद ने शटडाउन लिया। एक पोल पर आजाद काम कर रहा था दूसरे पोल पर राजकुमार। राजकुमार जिस पोल पर चढ़े थे उस पर एक होर्डिंग लगा था। होर्डिंग हटाने के लिए वह पोल के अधिक ऊपर चढ़ गए और 33 केवी लाइन की चपेट में आने से करंट लग गया। 11 और 33 केवी लाइन के बीच में ढाई मीटर का अंतर है। कर्मचारी के परिजन को सहायता राशि देने की कागजी कार्रवाई की जा रही है।