फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Contestants for all posts, including President, to file nominations today

Mathura News: अध्यक्ष समेत सभी पदों के दावेदार आज दाखिल करेंगे नामांकन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Contestants for all posts, including President, to file nominations today
सौंख। अग्रवाल समाज के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए अध्यक्ष समेत अन्य पदों के दावेदार बृहस्पतिवार आज नामांकन करेंगे। चुनाव में 668 मतदाता प्रत्याशियों के भविष्य को तय करेंगे। अलग-अलग पदों के लिए दावेदार रात दिन प्रचार करने में जुटे है। वही वर्तमान अध्यक्ष एक बार फिर विकास के नाम पर दोबारा से चुनावी मैदान उतरे हैं।
विज्ञापन




कस्बा की अग्रवाल समाज के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्यों के त्रिवार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। चुनाव अधिकारी गिरीश गर्ग व संजय बंसल के निर्देशन में बृहस्पतिवार आज अध्यक्ष समेत उपाध्यक्ष, मंत्री, उप मंत्री, कोषाध्यक्ष, निरीक्षक व 10 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए नामांकन होगा। शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। सोमवार को समाज के 668 मतदाता मतदान करेंगे। इसके लिए दावेदारों ने प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं समाज के वर्तमान अध्यक्ष महेश अग्रवाल एक फिर अपनी कार्ययोजना और विकास को लेकर चुनावी मैदान उतरे है। चुनाव अधिकारी गिरीश चंद गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए अलग अलग नामांकन होंगे। सोमवार को सभी पदों पर निर्वाचन किया जाएगा। चुनाव अधिकारी संजय बंसल का कहना है कि इस निर्वाचन में 668 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed