फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Container collides with bus on expressway

Mathura News: एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर बस में टकराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Container collides with bus on expressway
बलदेव(मथुरा)। थाना बलदेव क्षेत्र में बुधवार भोर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पीछे से कंटेनर ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दो सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को आगरा के मेडिकल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि एक बस सिद्धार्थनगर से दिल्ली जा रही थी, यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 146 पर बस नोएडा की ओर जाने वाले लेन पर खड़ी थी। तभी पीछे से कंटेनर ने बस में टक्कर मार दी। इससे सड़क किनारे खड़े तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


हादसे में राजू (45) पुत्र बिट्टू चौहान निवासी थाना ढेबरूआ, जिला सिद्धार्थनगर की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य भी सहयोगियों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलदेव पुलिस ने मृत राजू को उसके जीजा राकेश के साथ शव को पोस्टमार्टम को मथुरा भेजा है। दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed