{"_id":"68b9e86a5b5c31883101279c","slug":"consumers-and-traders-will-benefit-from-reduction-in-gst-slabs-mathura-news-c-369-1-sagr1038-135392-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जीएसटी के स्लैब्स घटाने से उपभोक्ता और व्याारियों को मिलेगा लाभ, 200 वस्तुओं के दामों में आएगी कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जीएसटी के स्लैब्स घटाने से उपभोक्ता और व्याारियों को मिलेगा लाभ, 200 वस्तुओं के दामों में आएगी कमी
विज्ञापन
मथुरा। जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से व्यापारियों में उत्साह है। 22 सितंबर से लागू हो रहे इस बदलाव पर पैनी नजर रखते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की कोर कमेटी की बृहस्पतिवार को बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों ने व्यापारिक एवं उपभोक्ता हितों पर गहन मंथन किया।
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर महामंत्री शशि भानु गर्ग ने कहा कि जीएसटी दरों के सुधार किए जाने के निर्णय से करीब 200 वस्तुओं के दामों पर प्रत्यक्ष कमी का लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा। जिससे सुस्त पड़े बाजार में तेजी की उम्मीद जगेगी। इसके साथ ही मध्यम, लघु व सूक्ष्म उद्यम एवं स्टार्टअप के पंजीकरण का समय 30 दिन से घटकर तीन दिन करना बहुत बड़ी राहत की बात है। इसके साथ ही रेडीमेड कपड़े व चमड़ा उत्पादों पर टैक्स कम किया जाना उत्साहजनक है। उन्होेंने कहा कि 4-4 स्लैब्स में लिखा पढ़ी करने से कारोबारी मुनीम बनकर रह गए थे। 2 स्लैब्स कम करने से इससे छुटकारा मिलेगा। कोर कमेटी बैठक में नगर उपाध्यक्ष राम खत्री, गुरमुख दास, राकेश अग्रवाल, सुनील साहनी, सहमहामंत्री श्रीभगवान चतुर्वेदी, मंत्री विकास जिंदल, प्रेम शंकर अग्रवाल, नागेंद्र वर्मा, कोषाध्यक्ष मीणा लाल अग्रवाल, युवा नगर अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
जीएसटी स्लैब में बदलाव ऐतिहासिक फैसला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने लालकिले की प्रचीर से जीएसटी में बदलाव का जो वादा किया था, वह निभाया है। स्वदेशी, आत्मनिर्भर, विकसित भारत का रास्ता आसान बनाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पैदा की गईं चुनौतियों में आर्थिक प्रगति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
रविकांत गर्ग, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष
-- -- -- -- --
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत से व्यापारिक डील न होने के बाद जिस तरह से टैरिफ लगाया गया था। उसको नजर अंदाज करते हुए पीएम मोदी की सरकार द्वारा दिलेरी के साथ भारत के आम नागरिक एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी स्लैब में राहत दी है। ये विश्व में भारत की बढ़ती धाक एवं मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर इशारा करती है। इस बदलाव से उपभोक्ताओं और आम नागरिकों के हृदय में अपनी छाप बनाई है।
अजय कांत गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार