फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Construction of the new bus stand underpass is complete.

Mathura News: नए बस स्टैंड अंडरपास का निर्माण पूरा, बुधवार रात से दौड़ेंगे वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Construction of the new bus stand underpass is complete.
मथुरा। नए बस स्टैंड के निकट अंडरपास पर रेलवे द्वारा पुल निर्माण के लिए खोदी गई सड़क का नवनिर्माण पूरा हो गया है। बुधवार रात यहां से वाहनों का आवागमन सुचारू हो जाएगा। अब सिर्फ नवनिर्मित सड़क की कंक्रीट के सूखने का इंतजार किया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते 14 दिन के लिए रूट डायवर्ट किया गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। सिर्फ दो पहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

रेलवे विभाग द्वारा नई लाइन बिछाने के लिए अंडरपास पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। इसीलिए मानक अनुसार सड़क की खुदाई कराकर समतल किया गया। सात दिन मार्ग के एक ओर कार्य किया गया और सात दिन दूसरी ओर कार्य कराया गया। इस निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए दिन-रात करीब 40 मजदूरों ने काम किया। मौके पर एक पोकलेन, दो जेसीबी, एक डंपर और दो हाइड्रा मशीनों की मदद ली गई। अंडरपास की गहराई तीन मीटर से बढ़ाकर 3.7 मीटर की गई है ताकि भविष्य में बड़े और भारी वाहन भी आसानी से अंडरपास के नीचे से निकल सकें। सोमवार को यह कार्य पूरा हो गया। पूर्ण रूप से कंक्रीट के सूखने के बाद बुधवार रात से मार्ग पर आवागमन सुचारू कराया जाएगा। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने बताया कि कार्य पूरा हो गया है। जल्दी ही आवागमन सुचारू कराया जाएगा।
विज्ञापन


--
14 दिनों बाद मिलेगी राहत
अंडरपास पर निर्माण कार्य लगभग 14 दिन चला। इस दौरान मथुरा-वृंदावन व गोवर्धन मार्ग का यातायात पूरी तरह बाधित रहा। रूट डायवर्जन के कारण शहर के अन्य मार्गों पर भी असर पड़ा। इन पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ा। अब 14 दिन बाद बुधवार रात से राहगीरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
तीसरी रेलवे लाइन बिछाने का जटिल काम तय समय के भीतर पूरा किया गया। इसके लिए सभी विभागों का आपसी समन्वय रहा। अंडरपास की गहराई बढ़ने से हर बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। विशेष रूप से बड़े वाहनों को फायदा मिलेगा।
संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed