फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Constitution is not just a document, it is a symbol of justice and dignity

Mathura News: कार्यक्रम की खबर....संविधान केवल दस्तावेज नहीं, न्याय और गरिमा का प्रतीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Constitution is not just a document, it is a symbol of justice and dignity
महावन के आंबेडकर पार्क में सभा को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष।
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महावन कस्बा स्थित आंबेडकर पार्क में संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन किया गया। संविधान बचाओ, भारत बचाओ के नारों से सभा स्थल गूंज उठा। जनसमूह में उत्साह और जोश दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉ. आंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर की गई।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि संविधान केवल दस्तावेज नहीं, बल्कि भारतीय नागरिकों के अधिकार, समानता, न्याय और गरिमा का प्रतीक है। प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि यह सम्मेलन संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और जनहित की भावना के लिए समर्पित है। वरिष्ठ नेता यामिनी रमन आचार्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से लोकतंत्र की प्रहरी रही है।
विज्ञापन


पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि मौजूदा सरकार ने कानून और संविधान की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। अध्यक्षता वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश पंडित ने और संचालन महेश चौबे ने किया। कार्यक्रम में प्रदीप सागर, सुजान सिंह, पंकज चौधरी, अप्रतिम सक्सेना, शैलेंद्र चौधरी, मोनू चौधरी, पीर मोहम्मद, मनोज गौड़, सरवन अहमद, दीपक आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed