Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Constable's arbitrary behaviour at Keshavdham Chowki

Mathura News: केशवधाम चौकी पर सिपाही की मनमानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Constable's arbitrary behaviour at Keshavdham Chowki
वृंदावन। जहां एक ओर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार यह निर्देश देते हैं कि थानों और चौकियों पर आने वाले हर पीड़ित की बात गंभीरता से सुनी जाए वहीं जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। वृंदावन की केशवधाम पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं और पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेना तो दूर उन्हें चौकी से ही टरका रहे हैं।
विज्ञापन


ताजा मामला चैतन्य विहार निवासी धर्मेंद्र का है। जिनके मकान में कुछ समय पहले टाइल्स लगाने का कार्य कराया गया था। काम पूरा होने के बाद मजदूरों को पूरा भुगतान भी कर दिया गया लेकिन इसके बावजूद कुछ मजदूर धर्मेंद्र को फोन पर अभद्र भाषा में गाली-गलौज कर रहे थे। परेशान होकर धर्मेंद्र ने वृंदावन कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी जिस पर इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने जांच के निर्देश केशवधाम चौकी के सब इंस्पेक्टर को दिए।
विज्ञापन


जब अपनी शिकायत लेकर चौकी पहुंचे तो वहां मौजूद एक सिपाही ने एप्लीकेशन देखने के बाद उसे यह कहकर लौटा दिया कि इसे वापस ले जाओ। चौकी से निराश लौटे धर्मेंद्र ने दोबारा इंस्पेक्टर से संपर्क किया और सिपाही की इस कार्यशैली से अवगत कराया। इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed