फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Constable Rekha proved her worth in all three aspects of security, safety and time

Mathura News: सुरक्षा, संरक्षा और समय तीनों पर खरी उतरीं आरक्षी रेखा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Constable Rekha proved her worth in all three aspects of security, safety and time
मथुरा। रेलवे का ध्येय वाक्य है सुरक्षा, संरक्षा और समय पालन। एक महिला आरक्षी इन तीनों पर ही खरी उतरीं तो रेलवे ने उन्हें मार्च माह का सर्वश्रेष्ठ आरक्षी के पुरस्कार से नवाजा है। महिला आरक्षी ने रेलवे में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला की न केवल सुरक्षित डिलीवरी करवाई, वरन जच्चा और बच्चा दोनों सही हैं।
विज्ञापन


आगरा, प्रयागराज और झांसी मंडल में चयनित आरपीएफ की महिला आरक्षी ने बहादुरी की मार्च माह की सर्वश्रेष्ठ कहानी लिख दी। रेखा को प्रयागराज आरपीएफ महानिरीक्षक अमिय नंदन सिन्हा ने सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए पुरस्कृत किया। 6 मार्च को गीता जयंती एक्सप्रेस में कुरुक्षेत्र से खजुराहो तक सामान्य कोच में एक महिला यात्री सफर कर रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान महिला के प्रसव पीड़ा हुई। ट्रेन रात 8 बजे के करीब कोसीकलां स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। महिला आरक्षी रेखा प्लेटफार्म 5 पर पहुंचीं और डॉक्टर व नर्स न होने पर स्वयं महिला यात्री की डिलीवरी कराई। इसके बाद सीएचसी कोसीकलां में भर्ती कराया। यहां से जच्चा-बच्चा सकुशल कुरुक्षेत्र रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed