{"_id":"68668874c60783902f05e718","slug":"constable-caught-taking-bribe-of-50-thousand-in-mathura-2025-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में 50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही रंगे हाथ पकड़ा, केस में नाम निकलवाने के लिए मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में 50 हजार की रिश्वत लेता सिपाही रंगे हाथ पकड़ा, केस में नाम निकलवाने के लिए मांगी थी घूस
Thu, 03 Jul 2025 07:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 03 Jul 2025 07:11 PM IST
सार
सिपाही ने केस में नाम निकलवाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। मामले की जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी गई। टीम ने बृहस्पतिवार को सिपाही को रिश्वत लेते पकड़ लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के थाना गोविंद नगर में तैनात सिपाही को बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम ने केस से नाम निकलवाने के लिए 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। टीम सिपाही को गोविंद नगर थाने से फरह थाने लेकर आई। यहां एंटी करप्शन टीम के प्रभारी ने सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाने में तैनात शुभम चौहान ने केस से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम अपने साथ पीड़ित को लेकर गोविंद नगर थाने पहुंची। यहां टीम ने पीड़ित को लिफाफे में 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि गोविंद नगर थाने में तैनात शुभम चौहान ने केस से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी। बृहस्पतिवार को एंटी करप्शन टीम अपने साथ पीड़ित को लेकर गोविंद नगर थाने पहुंची। यहां टीम ने पीड़ित को लिफाफे में 50 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने सिपाही को फोन किया और रुपये लेने के लिए बुलाया। आरोपी सिपाही पीड़ित को लेकर थाने के पीछे पहुंचा। यहां उसने जैसे ही रुपयों का लिफाफा लिया एंटी करप्शन टीम ने उसे घेर लिया। सिपाही ने जैसे ही टीम को देखा उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम ने उसे गाड़ी में बैठाया और सीधे फरह थाने पहुंची। यहां देर शाम तक एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई जारी थी।