फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress workers surrounded BJP offices.

Mathura News: कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालयों का किया घेराव, पुलिसकर्मियों से नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congress workers surrounded BJP offices.
भाजपा कार्यालय का घिराव करने जाते काग्रेंसी विकास मार्केट पर प्रदर्शन करते हुए। 
मथुरा। यंग इंडिया व नेशनल हेराल्ड के मामले में सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को पुष्पांजलि व जुबली पार्क स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस व कांग्रेसियों की नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे तक जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर को हाईवे पर बजरंग चौराहे पर एकजुट हुए और नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। पुष्पांजलि स्थित गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो नोकझोंक शुरू हो गई। पुलिसकर्मियों का सुरक्षाघेरा तोड़ते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय की ओर दौड़ लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता होलीगेट से नारेबाजी करते हुए डेंपियर नगर के जुबली पार्क स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर भाजपा के खिलाफ नारे लगाए। हालांकि पुलिस बल रोकने का प्रयास किया तो नोकझोंक होने लगी। हालांकि एक घंटे बाद कांग्रेसियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

--
ये रहे मौजूद
पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, संदीप चौधरी, ललिता देवी, रूपा लवानिया, नीलम कुलश्रेष्ठ, हरदीप सिंह, पंकज चौधरी, धीरज शर्मा, राजकुमार तिवारी, प्रेम शंकर शर्मा, मनोज गौड़, अप्रतिम सक्सेना, आदित्य तिवारी, अश्वनी शुक्ला अनम धन्य तिवारी, दुर्गेश बघेल और राशिद कुरैशी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महानगर कमेटी : राहुल अरोड़ा, वीरेंद्र सिसोदिया, चंद्र मोहन, शिखा चौधरी, सिम्मी बेगम, गीता दिवाकर, राखी चौहान, जायसवाल, आशुतोष जेटली, संदेश पाठक, आशीष अरोड़ा, प्रकाश शर्मा, दीपक पाठक, राजू फारुकी, संदीप, डीके मिश्रा, वरुण अरोड़ा, चकलेश्वर प्रसाद सिंह, राहुल चतुर्वेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article