फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress protested against the acquisition of Bankebihari temple by wearing black bands

Mathura News: कांग्रेस ने बांकेबिहारी मंदिर अधिग्रहण के विरोध में काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Congress protested against the acquisition of Bankebihari temple by wearing black bands
बिहारी जी कॉरिडोर का विरोध करते हुए । संवाद
वृंदावन। प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना को लेकर जारी विवाद के बीच बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने एक बार फिर प्रदर्शन किया। मंदिर की चौखट से कॉरिडोर का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं और गोस्वामी समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भाजपा स्वयं मंदिर अधिग्रहण के खिलाफ खड़ी थी लेकिन अब भाजपा मंदिर की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप करने पर तुली है। उन्होंने इसे राजनीतिक अवसरवादिता और धार्मिक मामलों में अनुचित हस्तक्षेप करार दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की ओर से मंदिर ट्रस्ट और कॉरिडोर परियोजना के नाम पर मंदिर अधिग्रहण की कोशिश की जा रही है, जो मंदिर की पारंपरिक व्यवस्था और गोस्वामी समाज के अधिकारों का उल्लंघन है। गोस्वामी जनों ने भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी कीमत पर मंदिर की परंपरागत व्यवस्थाओं से समझौता नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed