फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress leaders demonstrated by singing Ram Bhajan

Mathura News: कांग्रेसी नेताओं राम भजन गाकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders demonstrated by singing Ram Bhajan
मथुरा। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा से कथित अभद्रता के विरोध में बुधवारक को कांग्रेसियों ने राम भजन गाकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने रघुपति राघव राजा राम भजन गाया। वर्मा ने कहा कि 15 जनवरी को कांग्रेस के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के नेता जब पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राम लला के दर्शन के लिए जा रहे थे तो मार्ग में उनको रोक लिया गया। इनकी गाड़ियों पर लगे झंडे को फाड़ दिया तथा अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ही शासनकाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी द्वारा अयोध्या में रामलला की स्थापना हुई और पूजा अर्चना शुरू कराई गई थी। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ने कहा कि राम तो अनादि काल से सबके हैं, किसी एक के नहीं हैं। प्रदर्शन में मनोज शर्मा, बृजेश कुमार शर्मा, नरेशपाल सिंह जसावत, प्रकाश शर्मा, मनोज कुमार गौड़, विक्रम वाल्मीकि, राहुल चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, प्रिया पाल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed