{"_id":"6abab20638848cfda00fc761","slug":"congress-holds-protest-with-a-bike-rally-mathura-news-c-369-1-mt11023-153380-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहने युवक को हथकड़ी लगाकर ले जाते कांग्रेसी। संवाद
मथुरा। महानगर कांग्रेस ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने होली गेट से कलेक्ट्रेट तक बाइक रैली निकाली। वहीं जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली होली गेट स्थित कार्यालय से आरंभ हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने शहर में ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो, ज्ञानेश कुमार शर्म करो और नरेंद्र मोदी शर्म करो’ जैसे नारे लगाए। यतेंद्र मुकद्दम ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच जरूरी है। हम लोकतंत्र, चुनावी पारदर्शिता और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही के मुद्दे पर संघर्ष जारी रखेंगे।
पूर्व विधायक एवं पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने कहा कि चुनावी व्यवस्था लोकतंत्र की बुनियाद है। इसे लेकर उठ रहे सवालों का पारदर्शी समाधान होना चाहिए, ताकि जनता का विश्वास कायम रहे। इस मौके पर सिम्मी बेगम, श्वेता गोस्वामी, रेनू चौधरी, मुकीम कुरैशी, राखी चौहान, गिर्राज धरण चतुर्वेदी, बबलू सिसौदिया, श्याम चौधरी, राकेश रावत, सीपी सिंह, अजय, वीरेंद्र सिसौदिया, राहुल शुक्ला, प्रदीप गौतम, शशिकांत सारस्वत, राहुल चतुर्वेदी, राजन पाठक, दुर्गेश बेगेल, प्रकाश शर्मा, दीपक पाठक, गुड्डू कुरैशी, बंटी गौतम, आशीष अरोड़ा, राहुल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।