{"_id":"6a3986ca0a0b54b4d905fdf4","slug":"congress-candlelight-march-protest-death-activist-bihar-mathura-news-c-369-1-mt11002-148426-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिहार के समाजसेवी की मौत के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिहार के समाजसेवी की मौत के विरोध में कांग्रेस का कैंडल मार्च
विज्ञापन
मथुरा। बिहार में युवा समाजसेवी भरत भूषण तिवारी की मौत के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
श्रद्धांजलि सभा का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भरत तिवारी सामाजिक सरोकारों से जुड़े युवा थे और विस्थापित परिवारों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच कराई जानी चाहिए।
जिला महासचिव वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है और किसी भी घटना की सच्चाई सामने आना आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मामले में पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, आदित्य तिवारी, रूपा लवानिया, विपुल पाठक, जिलानी कादरी, आशीष अग्रवाल, अबरार कुरैशी, योगेश यादव, लक्ष्य गौड़, गौरांग अग्रवाल, अरनव चौधरी, अनवर फारूकी आदि मौजूद रहे।