फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Confectioner dies after balcony collapses, assistant critical

Mathura News: छज्जा गिरने से हलवाई की मौत, सहयोगी गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Confectioner dies after balcony collapses, assistant critical
मृतक रमेश का फाइल फोटो - फोटो : mathura
मथुरा। थाना जमुनापार के गांव गढ़ी गोहनपुर में मंगलवार की रात को भंडारे के लिए भट्ठी खोदते समय मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से भंडारे में मालपुआ बनाने आया हलवाई और उसका सहयोगी दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। यहां कुछ घंटों के उपचार के बाद हलवाई ने दम तोड़ दिया, जबकि उसका साथी अभी अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाना जमुनापार के गांव गढ़ी गोहनपुर के कुछ युवा कांवड़ लेकर आए थे। सोमवार को उन्होंने कांवड़ महादेव पर चढ़ाई और बुधवार को होने वाले भंडारे की तैयारी में जुट गए। मंगलवार की रात को देवपाल के घर के पास भंडारे में बनने वाले मालपुआ के लिए भट्ठी खोदी जा रही थी, तभी मकान का छज्जा भरभराकर गिर गया। छज्जा गिरने के कारण कारव निवासी हलवाई रमेश धनगर (47) और उनका सहयोगी खेमा मलबे में दबकर घायल हो गए।
विज्ञापन

उपचार के दौरान रमेश ने बुधवार तड़के दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, जमुनापार क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता ओपी उपाध्याय ने बताया कि गांव ही रहने वाले प्राॅपर्टी डीलर गुड्डा ठाकुर ने हलवाई के परिवार की आर्थिक मदद के लिए दो लाख रुपये की धनराशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed