फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conclusion of 'Swachhata Pakhwada' at the refinery

Mathura News: रिफाइनरी में स्वच्छता पखवाड़े का समापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Conclusion of 'Swachhata Pakhwada' at the refinery
मथुरा। स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है... थीम के साथ मथुरा रिफाइनरी में एक से 15 जुलाई तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। पखवाड़े के दौरान स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

इस दौरान गृहिणियों और महिला एवं बाल कल्याण संगठन से जुड़े बच्चों के लिए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता, सीआईएसएफ कर्मियों के लिए स्लोगन लेखन, अनुबंधित श्रमिकों के लिए ऑन-द-स्पॉट क्विज और पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। विद्यालयों में वाद-विवाद, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों को हाइजीन किट भी वितरित की गई। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख मुकुल अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान नहीं, बल्कि दैनिक जीवन की आदत बनाना होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों और प्रतिभागियों से कार्यस्थल, घर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन


रिफाइनरी में हुई 61वीं बैठक, हिंदी के प्रयोग पर दिया जोर
मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में बृहस्पतिवार को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) मथुरा की 61वीं बैठक हुई। कार्यकारी निदेशक मुकुल अग्रवाल ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में 42 कार्यालयों के 91 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान एक अक्तूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक की छमाही में राजभाषा हिंदी के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। मुख्य अतिथि डॉ. छबिल कुमार मेहेर ने कहा कि कार्यालय प्रमुखों की सक्रिय भागीदारी से राजभाषा हिंदी का प्रभावी क्रियान्वयन मजबूत होता है। सहायक निदेशक (हिंदी शिक्षण योजना) पूनम ने सदस्य कार्यालयों में हिंदी प्रशिक्षण की प्रगति की जानकारी देते हुए शेष कर्मचारियों को भी शीघ्र प्रशिक्षित करने पर बल दिया। मुकुल अग्रवाल ने बताया कि अधिकांश कार्यालयों ने वार्षिक लक्ष्य प्राप्त किए हैं, जबकि कुछ को सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यालयों से हिंदी के अधिक प्रयोग का आह्वान किया। सहायक निदेशक पूनम ने शेष कर्मचारियों को शीघ्र हिंदी प्रशिक्षित करने पर बल दिया। बैठक में वार्षिक पत्रिका ब्रज रश्मि का विमोचन भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed