{"_id":"64e7ae9d0d73a2fa16085d06","slug":"complainant-was-beaten-as-a-crook-gave-fake-information-to-the-police-sued-mathura-news-c-29-1-mtr1019-124497-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शिकायतकर्ता को बदमाश बताकर पीटा, पुलिस को दी फर्जी सूचना, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शिकायतकर्ता को बदमाश बताकर पीटा, पुलिस को दी फर्जी सूचना, मुकदमा
Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
- पत्नी को टक्कर मारने वाले के घर शिकायत करने पहुंचा था युवक
- हाईवे थाना क्षेत्र का मामला, एक नामजद सहित छह अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में स्थित अडूकी गांव में बुधवार शाम एक युवक को बदमाश बताकर पीट दिया। इतना ही नहीं, पुलिस को भी फर्जी सूचना दे दी। यह शातिराना हरकत युवक की पत्नी को बाइक से टक्कर मारने के आरोपी ने परिवार की महिलाओं के साथ मिलकर की। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व पांच अज्ञात महिलाओं पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
जुगल सिंह पुत्र हरी सिंह निवासी नरहौली, हाईवे ने बताया कि रविवार को उनकी पत्नी सुमन जन सुविधा केंद्र से रुपये निकालने के लिए गई थी। वहां से घर वापस आ रही थी। तभी एक बाइक बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाने के दौरान पत्नी को टक्कर मार दी। इसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। गाड़ी के चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक की जानकारी हासिल की। गाड़ी मालिक अडूकी गांव में गैस गोदाम के निकट रहने वाला गोविंदा पुत्र जगतपाल निकाला। उसके घर पहुंचे तो गोविंदा और उसके घर की 5-6 महिलाओं ने मारपीट कर दी। पुलिस को सूचना दे दी कि बदमाश आ गए हैं। पुलिस के आने पर पूरा मामला बताया गया। इस संबंध में आरोपी पक्ष पर हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।