फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Common people are troubled by the barricading system of the administration

प्रशासन की बैरिकेडिंग व्यवस्था से परेशान हैं आम लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Common people are troubled by the barricading system of the administration
वृंदावन। उत्तर प्रदेश उपभोक्ता कल्याण परिषद की बैठक स्थानीय कार्यालय किशोरी कुंज में हुई। अध्यक्षता करते हुए लाल बाबा ने बताया कि पुलिस व प्रशासन ने नव वर्ष पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गली-मोहल्लों में बैरिकेडिंग लगा दी है। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वृद्ध, बीमार, दिव्यांग अपने साधन से हॉस्पिटल भी नहीं जा पा रहे हैं, प्रशासन को जनता के हितों का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की बेरीकेडिंग कभी नहीं लगी। राधारमण के सेवायत गोस्वामी की तबीयत खराब होने पर समय से एंबुलेंस ना पहुंचने पर देहांत हो गया था। जिला प्रशासन को अविलंब बैरिकेडिंग हटा देनी चाहिए।
विज्ञापन

उपभोक्ता कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित ऋषि कुमार शर्मा ने बताया प्रशासन इस प्रकार का अत्याचार कैसे कर सकता है, प्रशासन की मानसिकता जनता के हित में ना होकर जनता को परेशान करने की रही है। गली मोहल्लों में लोगों के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। मटेरियल ना पहुंचने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। वृद्ध व दिव्यांग गली मोहल्लों में सब्जी के ठेले वालों से सब्जी नहीं खरीदे पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय जनप्रतिनिधि विधायक और सांसद भी मूकदर्शक बनकर प्रशासन को कोई सुझाव भी नहीं दे रहे हैं। जनता पूरी तरह से इस व्यवस्था से आहत है। प्रशासन को अभिलंब गली मोहल्लों की बैरीकेडिंग को हटा देना चाहिए ताकि जनमानस को कोई परेशानी ना हो। इस अवसर पर विनय दीक्षित, बालकृष्ण अग्रवाल, आदित्य गौतम, कुलदीप चौधरी, बेबीरानी कर्दम, रास बिहारी शर्मा, विजय शर्मा, आशा अग्रवाल, राजीव मित्तल, संदीप चौधरी, ममता शर्मा, सोनल साहू आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed