{"_id":"67d1e9587c1528c3180a059c","slug":"colours-brought-smiles-on-the-faces-of-widowed-mothers-mathura-news-c-29-1-agr1017-367704-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रंगों से विधवा माताओं के चेहरों पर आई मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रंगों से विधवा माताओं के चेहरों पर आई मुस्कान
विज्ञापन
गोपीनाथ मंदिर में होली खेलतीं विधवा माताएं
- फोटो : गोपीनाथ मंदिर में होली खेलतीं विधवा माताएं
रंगों से विधवा माताओं के चेहरों पर आई मुस्कान
- गोपीनाथ मंदिर में विधवा माताओं ने खेली होली, खुशी से झूम उठीं
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। ऐतिहासिक गोपीनाथ मंदिर में बुधवार को विधवा माताओं के लिए होली का आयोजन हुआ। रंगोत्सव के माताओं के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
वर्षों के एकाकीपन और सामाजिक तिरस्कार को पीछे छोड़ते हुए इन महिलाओं ने गुलाल, फूलों की पंखुड़ियों और कृष्ण भजनों के साथ अपनी नई पहचान का उत्सव मनाया। वर्ष 2013 में स्वर्गीय डॉ. बिंदेश्वर पाठक की पहल से इस परंपरा की शुरूआत हुई थी। विरासत को आगे बढ़ाते हुए सुलभ इंटरनेशनल के अध्यक्ष कुमार दिलीप ने विधवाओं के उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि होली का यह उत्सव हमारी सामाजिक सोच में बदलाव का प्रमाण है।