फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Colorful lights will be scattered in Banke Bihari on the lines of Prem Mandir

Mathura News: प्रेम मंदिर की तर्ज पर बांके बिहारी में बिखरेगी रंग-बिरंगी रोशनी

Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 31 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Colorful lights will be scattered in Banke Bihari on the lines of Prem Mandir
मथुरा। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर का बाहरी क्षेत्र और अधिक आकर्षक बनाने की तैयारी चल रही है। वृंदावन के प्रेम मंदिर की तर्ज पर लाइटिंग की जाएगी। जिससे यहां रंग-बिरंगी रोशनी की छटा बिखेरी जाएगी। मंडलायुक्त ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद को इसका जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन



मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने शनिवार को वृंदावन निरीक्षण किया था। यहां उन्होंने पर्यटन के क्षेत्र के अहम बिंदुओं पर विकास का खाका खींचा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अफसरों के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि बांके बिहारी मंदिर की बाहरी परिधि में लाइटिंग की जाए। यह लाइटिंग प्रेम मंदिर की तर्ज पर हो, जिससे बांके बिहारी मंदिर अलग नजर आए। इसके लिए अधिकारी सर्वे करें।
विज्ञापन


बजट तैयार कर मंजूर कराएं। उन्होंने वृंदावन-मथुरा के अन्य प्रमुख मंदिरों और घाटों, चौराहों पर भी लाइटिंग करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने बताया कि बांके बिहारी के जरिए विश्व में मथुरा-वृंदावन की पहचान है। पर्यटन के लिहाज से यहां अपार संभावनाएं हैं। इसलिए पर्यटन के क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य किए जाएंगे, जो लोगों को आकर्षित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed