{"_id":"694457f9f8cc41ce2404e07b","slug":"cold-weather-during-the-day-and-fog-at-night-have-increased-the-difficulties-mathura-news-c-369-1-mt11009-139955-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिनभर ठंड, रात में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिनभर ठंड, रात में कोहरे ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
मछली फाटक पुल पर पसरा कोहरा। संवाद
मथुरा। दो दिन की राहत के बाद एक बार फिर मौसम ने करवट ली। बृहस्पतिवार शाम से घना कोहरा छा गया। कोहरे के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सड़कों पर दृश्यता काफी कम रही, इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मौसम ने बुधवार को रात के समय से ही अचानक करवट बदली। रात 9 बजे के बाद कोहरे की दस्तक शुरू होने लगी। रात के समय काफी घना कोहरा छाया रहा। दिन में हल्की धूप निकली लेकिन लोगों की ठिठुरन कम नहीं हुई। शाम होते होते ग्रामीणों क्षेत्रों के साथ-साथ शहरीय क्षेत्र में कोहरे की सफेद चादर छा गई। सुबह के समय न्यूनतम पारा 8 डिग्री रिकार्ड किया गया और अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया है। घने कोहरे की वजह से सुबह के समय आवागमन प्रभावित रहा। स्कूल जाने वाले बच्चों, कामकाजी लोगों और राहगीरों को ठंड से प्रभावित रहे। पानी की बूंदे गिरने से गलन बढ़ गई। बाजारों में भी सुबह के समय सन्नाटा देखा गया। ठंड इतनी ज्यादा रही कि लोग पूरे दिन अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। घने कोहरे एवं बादलों के कारण हल्की धूप निकली, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया।
--
कोहरे में ये बरतें सावधानी
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आने वाले 24 घंटे में जबरदस्त कोहरा छाए रहने के आसार जताए हैं। इस पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की ओर से भी मोबाइल उपभोक्ताओं को संदेश भेजकर सूचित किया गया है। ऐसे में राहगीरों को रोड पर चलते हुए सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। वाहन चालकों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं। ऐसे में तमाम बिंदुओं पर सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।