फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Code of conduct removed, wheel of development will return on track

Mathura News: आचार संहिता हटी, पटरी पर लौटेगा विकास का पहिया

Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 15 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Code of conduct removed, wheel of development will return on track
मथुरा। नगर निकाय चुनाव की आचार संहिता के चलते रोक गए विकास प्रोजेक्ट एक बार फिर पटरी पर लौटेंगे। नगर निगम और विकास प्राधिकरण ने प्रस्तावित विकास योजनाओं की फाइल एक बार फिर पलटना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पिछले माह 9 अप्रैल को राज्य निर्वाचन आयोग ने निकाय चुनाव के दृष्टिगत आचार संहिता जारी कर दी थी। इसी के साथ नए कार्यों पर रोक लगा दी गई। मथुरा वृंदावन नगर निगम और मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने कई नई योजनाओं को रोक दिया। टेंडर की प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया। यही नहीं जिन कार्यों के टेंडर हो चुके थे, लेकिन शुरू नहीं हो सके थे, उन्हें भी आचार संहिता में शुरू नहीं किया गया था। अब निकायों का चुनाव नतीजा आने के बाद आचार संहिता को हटा लिया गया है। ऐसे में रुकी हुई प्रस्तावित योजनाओं पर फिर से काम शुरू होगा।
विज्ञापन

20-25 करोड़ के कार्य प्रस्तावित

नगर आयुक्त अनुनय झा ने बताया कि 20 से 25 करोड़ के कार्य प्रस्तावित हैं। इन पर जल्द ही काम शुरू करेंगे। इनमें मथुरा वृंदावन के बीच बिरला मंदिर से पागल बाबा मंदिर तक करीब 250 सोलर सेमी हाई मास्क लाइट लगाई जाना भी प्रस्तावित है। इस पर 3 करोड़ से अधिक लागत आएगी। इसके अलावा वृंदावन में नगर निगम के दो इंटर कॉलेजों को आधुनिक किया जाना भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हजारीमल सोमणी कालिका और बॉयज काॅलेज में स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। यह कार्य भी आचार संहिता के कारण शुरू नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के कारण ही सिविल वर्क से जुड़े करीब 10 करोड़ के काम भी अब नए बोर्ड के बाद शुरू होंगे। 15 वें वित्त आयोग के तहत यह राशि मिली थी। नगर निगम के अलावा विकास प्राधिकरण भी अब अपने नए प्रोजेक्टों पर काम शुरू करेगा। इसमें गोकुल बैराज पर प्रस्तावित वासुदेव वाटिका भी शामिल है। इस पर करीब 55 करोड़ खर्च होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed