फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CO wrote a letter to ASI for information about the mythological importance of the mound

Mathura News: टीले के पौराणिक महत्व की जानकारी के लिए सीओ ने लिखा एएसआई को पत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
CO wrote a letter to ASI for information about the mythological importance of the mound
मथुरा। थाना गोविंद नगर क्षेत्र में खुदाई में मकान ढहने और दो बच्चियों समेत तीन की मौत के मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस ने माया टीला के पौराणिक महत्व की जानकारी और टीला के संरक्षित होने की जानकारी के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को पत्र लिखा है। पुलिस टीले की जमीन की पहली बार बिक्री करने वाली कड़ी का पता लगाने जुटी है। पुलिस की यह कार्रवाई कई लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि जिले में माया टीला समेत कई टीले ऐसे हैं जिनका पौराणिक महत्व है। इनका संरक्षण एएसआई करती है। माया टीला का पौराणिक महत्व और संरक्षित क्षेत्र होने की जानकारी के लिए एएसआई से पत्राचार किया है। यदि टीला एएसआई का संरक्षित क्षेत्र हुआ तो सुनील चैन और उसके साथियों की मुश्किल और बढ़ सकती हैं। जिन जिन लोगों ने टीले की खरीद फरोख्त की, उन्हें भी पुलिस जांच के दायरे में लाएगी। पुलिस टीला बेचने की सबसे पहली कड़ी तलाश रही है। कारण एएसआई द्वारा संरक्षित क्षेत्र की खरीद-फरोख्त नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन





तीन दिन में हुई दो की गिरफ्तारी
मथुरा। माया टीला की खुदाई में मकान ढहने और तीन लोगों की मौत के मामले को एसएसपी श्लोक कुमार ने गंभीरता से लिया। वह हादसा होने पर तत्काल मौके पर पहुंच गए। एसएसपी की सख्ती के चलते ही पुलिस तीन दिन में मुख्य आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार करने में सफल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी घटना स्थल पर पर दो बार आए और बचाव कार्य का निरीक्षण किया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। चारों टीमों की कमान अपने हाथ में रखी और सभी के कार्य विभाजित किए। दो टीमों को आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश देने में लगाया। तीसरी टीम सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी थी। चौथी टीम टीला की खरीद फरोख्त के कागजातों और खुदाई में संलिप्त लोगों के नाम और साक्ष्य जुटाने में जुटी रही।

पुलिस के हाथ शहर के कुछ तथाकथित प्रतिष्ठित लोगों और एक अधिवक्ता की संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। एसएसपी ने बताया ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जैसे-जैसे साक्ष्य और तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई होती रहेगी। टीला खुदाई में मृतकों के परिजन के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed