फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM's mother has fever and breathing problems

Mathura News: सीएम की मां को बुखार और सांस लेने में परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
CM's mother has fever and breathing problems
भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मां को तबीयत खराब होने पर मंगलवार दोपहर जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीएम की मां गोमती देवी को बुखार और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


डॉ. विवेक भारद्वाज ने बताया कि गोमती देवी को सोमवार को बुखार हुआ था। आज उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वे लंबे समय से सांस, बीपी और थायराइड की मरीज हैं। उन्हें आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


अनुभवी चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ की टीम बनाई गई है। पीएमओ डॉ. नगेंद्र, डॉ. मुकेश, डॉ. विवेक भारद्वाज, डॉ. सुनील पाठक और डॉ. धीरज बंसल सीएम की मां के स्वास्थ्य पर निगरानी रखे हुए हैं। सीएम के पुत्र डॉ. कुणाल शर्मा दादी का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के पीएमओ डॉ. नगेंद्र ने बताया कि गोमती देवी का ऑक्सीजन लेवल 85 था। फिलहाल उनके स्वास्थ्य में सुधार है। जरूरत हुई, तो जयपुर रैफर कर देंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशनलाल शर्मा और मां गोमती देवी शहर के जवाहर नगर स्थित आवास में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed