फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CM Yogi inaugurate Rangotsav in Barsana Mathura just followed traditions of Braj

UP: बरसाने में सिर्फ होली की बधाई और विकास की फिक्र, राजनीति न कोई कूटनीति; CM योगी ने जीता ब्रजवासियों की दिल

Sat, 08 Mar 2025 08:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
ज्योत्यवेंद्र दुबे, संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 08:04 AM IST
सार

सीएम योगी बरसाने में रंगोत्सव का शुभारंभ करने पहुंचे। इस दौरान उनके संबोधन में न तो राजनीति थी और नाहीं कूटनीति। उनका जिक्र विकास को लेकर रहा। इस दौरान उन्होंने ब्रजवासियों को होली की बधाई दी और फूलों की होली खेलकर सभी का दिल जीत लिया। 
 

विज्ञापन
CM Yogi inaugurate Rangotsav in Barsana Mathura just followed traditions of Braj
सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाने में रंगोत्सव का शुभारंभ करने आए सीएम योगी ने बस ब्रज की रीति निभाई। उन्होंने अपने भाषण में राजनीति का कोई जिक्र किया और न ही कोई कूटनीति अपनाई। सीधे राधा रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे और होली की बधाई देते हुए फूलों की होली भी खेली। उनकी बातों में जहां काशी, अयोध्या और प्रयागराज का जिक्र दिखा तो वहीं ब्रज के विकास की फिक्र भी नजर आई।
विज्ञापन







 

सीएम योगी अपने राजनीतिक विरोधियों पर सीधे प्रहार के लिए जाने जाते हैं। लेकिन शुक्रवार को जब सीएम योगी बरसाना आए तो अंदाज सधा हुआ था। आमतौर पर सीएम के जो तेवर देखने को मिलते हैं, बरसाना में उनका स्वरूप उलट नजर आया। मर्यादाओं से सदा मुक्त रहने वाले योगीराज श्रीकृष्ण की नगरी में सीएम योगी ने खुद को धर्म की मर्यादा में बांधकर रखा। बरसाने की परंपरा के अनुसार पहले राधा रानी मंदिर में दर्शन और पूजन किया और फिर मंदिर के शिखर से श्रद्धालुओं को होली की बधाई दी। यहां परंपरा के अनुसार श्रद्धालुओं पर फूल बरसाने के बाद वे रंगोत्सव का शुभारंभ करने राधा बिहारी इंटर कॉलेज परिसर पहुंचे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भी बस काशी, प्रयागराज और अयोध्या के विकास का जिक्र किया और ब्रज के विकास की फिक्र दिखाई। पूरे भाषण के दौरान वृंदावन बिहारी लाल, राधा रानी और यमुना मैया के साथ ही ब्रज का गुणगान करते रहे। इसके साथ ही यह भी विश्वास दिलाया कि अब ब्रज के विकास की बारी है। बात सिर्फ विकास तक ही सीमित रही, यहां भी सीएम ने पूर्व सरकारों और राजनीतिक दलों की कोई बात नहीं की। ब्रजवासियों को संबोधित करते हुए सीएम ने कई बार महाकुंभ के दिव्य और भव्य आयोजन का जिक्र किया, लेकिन यहां भी उन्होंने महाकुंभ के आयोजन पर सवाल खड़े करने वाले राजनीतिक विरोधियों पर कोई निशाना नहीं साधा। उनका पूरा भाषण राजनीतिक और कूटनीति से दूर ब्रज की आस्था और विकास पर केंद्रित रहा। इससे सीएम का संदेश साफ है कि इधर-उधर की नहीं अब केवल ब्रज के विकास की ही बात होगी।




 
विज्ञापन

यमुना मैया को लेकर भी सधे रहे सीएम के बोल
प्रधानमंत्री ने यमुना मैया के निर्मल और अविरल होने का संकल्प लिया है, इसके बाद से ही ब्रजवासी भी यमुना की पीर हरने को अधीर हैं। सीएम योगी ने भी जल्द यमुना मैया के निर्मल और अविरल होने की बात कही। दिल्ली सरकार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में भी रामभक्तों की सरकार आ गई है, लेकिन पूर्व सरकार पर कोई हमला नहीं बोला। वहीं दूसरी तरफ एएमयू में होली को लेकर छिड़ी रार पर लोगों को सीएम की प्रतिक्रिया का इंतजार था। लेकिन सीएम ने बिना एएमयू का जिक्र किए बस होली को आपसी सद्भाव का त्योहार बताते हुए अपनी बात पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed